ओवुलेशन के बाद क्या नहीं करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 21st Oct 2022 : 16:14

प्रेगनेंट होने के लिए ओवुलेशन के बाद न धोएं बाल, क्‍या सच में इसकी वजह से हो जाता है मिसकैरेज?
ऐसा कहा जाता है कि प्रेगनेंट होने के बाद या ओवुलेशन के बाद इंप्‍लांटेशन के लिए इस समय बाल नहीं धोने चाहिए। क्‍या आप इसके पीछे छिपी सच्‍चाई को जानते हैं?
जो महिलाएं प्रेगनेंट होना चाहती हैं या कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं, उनके लिए ओवुलेशन पीरियड बहुत जरूरी होता है। ओवुलेशन के बारे में या इससे जुड़ी कई तरह की बातें प्रचलित हैं जैसे कि क्‍या ओवुलेशन के बाद बाल धोने का इंप्‍लांटेशन पर कुछ असर पड़ता है।
अगर आप भी प्रेगनेंट होना चाहती हैं तो आपके लिए भी यह जानना बहुत जरूरी है कि ओवुलेशन के बाद बाल धोने का क्‍या असर होता है। वहीं भारत के कई हिस्‍सों में यह माना जाता है कि महिला को गर्भधारण करने के बाद से गोद भराई तक बाल नहीं धोने चाहिए।
​पुराने हैं रिवाज

भारत में गर्भवती महिला के लिए कई तरह के रिवाज और मान्‍यताएं प्रचलित हैं जिनमें गर्भधारण के बाद से लेकर गोद भराई तक या ओवुलेशन के बाद बाल न धोने की सलाह दी जाती है। हालांकि, यह सिर्फ रिवाज और मान्‍यताएं ही हैं और इनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं हैं।

अगर लॉजिक लगाएं तो सिर्फ भारत के कुछ कस्‍बों में ही ये रिवाज चलता है और बाकी पूरी दुनिया की औरतें प्रेग्‍नेंसी में नहाती भी हैं और बाल भी धोती हैं।
​बाल धोना है जरूरी

हाइजीन के लिए बाल धोना बहुत जरूरी है। अगर आप इतने लंबे समय तक बाल नहीं धोएंगी तो स्‍कैल्‍प पर धूल-मिट्टी जम जाएगी और डैंड्रफ या इंफेक्‍शन की परेशानी हो सकती है। वैसे भी दुनियाभर की सभी महिलाएं प्रेग्‍नेंसी में बाल धोती हैं इसलिए इस तरह की मान्‍यता का कोई औचित्‍य नहीं है।

यदि इस तथ्‍य में कोई सच्‍चाई होती तो इसे न मानने वाली महिलाओं पर बुरा असर पड़ता लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।
​ओवुलेशन के बाद बाल धोए तो

इंटरनेट और सोशल मीडिया पर यह खबर खूब चलती हैं कि अगर ओवुलेशन के बाद बाल धो लिए तो इंप्‍लांटेंशन में दिक्‍कत आएगी या आप मां नहीं बन पाएंगी। अगर आपको लगता है कि इस ट्रिक की मदद से आप जल्‍दी प्रेगनेंट हो जाएंगी तो इस बात में कोई भी सच्‍चाई नहीं है।

ज्‍यादातर महिलाओं को यह पता नहीं होता है कि कब उनका ओवुलेशन हो रहा है या किस दिन उनका इंप्‍लांटेशन हुआ है, इसलिए अमूमन सभी महिलाएं बाल धोने की बात को फॉलो नहीं कर पाती हैं और इसका कोई बुरा असर उनकी फर्टिलिटी पर भी नहीं पड़ता है। प्रेगनेंट होने या ओवुलेशन के बाद बाल धोने का कोई असर आपकी प्रेग्‍नेंसी पर नहीं पड़ता है।
​नहीं चलता ऐसा कोई रूल

इस तरह के रिवाजों और मान्‍यताओं को लेकर डॉक्‍टर हर बार यही कहते हैं कि इनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है और ये रिवाज किस तरह काम करते हैं या कैसे बच्‍चे या मां को प्रभावित करते हैं, इसका भी कोई विवरण नहीं है। तो, फिर इस तरह की बातों को मानने का क्‍या औचित्‍य बनता है।

अगर आपके मन में भी इसे लेकर कोई सवाल है और आप प्रेगनेंट होने की कोशिश कर रही हैं, तो एक बार अपनी गायनेकोलॉजिस्‍ट से इस बारे में बात कर सकती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info